गुना: मध्य प्रदेश के गुना में सुपर कॉप कही जाने वाली महिला पुलिस आरक्षक ने सरकारी आवास में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. 2016 बैच की आरक्षक वर्तमान में सिटी कोतवाली में पदस्थ थी. मूलतः अशोकनगर जिले की निवासी थी जो गुना में पुलिस लाइन के सरकारी आवास OR/7 में रहती थी.
बुलेट बाइक चलाने की शौकीन पुलिस आरक्षक बेहद हंसमुख मिजाज की युवती थी. पुलिस आरक्षक की गिनती बेहद जांबाज और दबंग पुलिस कर्मचारियों में होती थी.VIP ड्यूटी के दौरान लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने में पुलिस आरक्षक का मुकाबला नहीं था. बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले पुलिस आरक्षक ने अपनी बहन से फोन पर चर्चा की थी.
बुधवार सुबह 7 बजे भी अपनी दोस्त से फोन पर बातें की थीं, लेकिन उसके बाद सुबह 8 बजे जब काम वाली महिला घर पर काम करने पहुंची तो पुलिस आरक्षक ने दरवाजा नहीं खोला. एक घंटे बाद जब महिला कर्मचारी दोबारा लौटी तब भी दरवाजा नहीं खुला तो शक हुआ. पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़ा तो अंदर पंखे से निशा का शव लटका हुआ था.
परिजनों ने बताया कि उनकी होनहार बेटी थी, जो पुलिस में सेवाएं दे रही थी. बड़ी थी इसलिए घर की लाडली थी, सोचा नहीं था ऐसा कदम उठा लेगी.फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है ,इस मामले की तफ्तीश शुरू कर दी गई है.