सुनीता विलियम्स ने एक और मिशन की जानकारी दी, जल्द आएगी भारत दौरे पर

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-04-01 01:33 GMT

दिल्ली। भारतीय मूल की अमेरिकी एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर ने स्पेस से वापस लौटने के बाद पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. सुनीता विलियम्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क का अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से धरती वापस लाने के लिए धन्यवाद दिया है. नासा की एस्ट्रोनॉट की सुरक्षा को लेकर कमिटमेंट पर दोनों अंतरिक्ष यात्रियों ने विश्वास व्यक्त किया.

टेक्सास के जॉनसन स्पेस सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में सुनीता विलियम्स ने बताया कि उन्हें धरती पर आकर अच्छा लग रहा है. वो फिलहाल रिहाब से गुजर रही हैं. नई चुनौतियों के लिए तैयार हो रही हैं. घर लौटते ही पति और गले लगाने की इच्छा थी. सबसे पहले ग्रिल्ड चीज सैंडविच खाया. सुनीता बोलीं, अंतरिक्ष से वो हिमालय और भारत के अन्य हिस्सों के रंगों को देखकर आश्चर्यचकित थीं. दिन और रात दोनों समय भारत को देखना अविश्वसनीय अनुभव था.

सुनीता विलियम्स ने स्वीकार किया लंबे समय से अंतरिक्ष में रहने की वजह से अंतरिक्ष यात्रियों को शारीरिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. हालांकि, रिहैबिलिटेशन प्रोग्राम से इन चुनौतियों से लड़ा जा सकता है. विलमोर ने कहा कि मांसपेशियों की कमजोरी और हड्डियों के नुकसान को कम करने के लिए एक विशेषज्ञ टीम थी. सुनीता विलियम्स ने अपनी संभावित भारत यात्रा पर खुलकर बात की. मीडिया के सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनीता ने कहा कि निश्चित तौर पर अपने पिता के देश भारत आऊंगी. उन्होंने एक्सिओम मिशन में भारत की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया.


Tags:    

Similar News