बीजेपी में शामिल होंगे सुनील जाखड़

Update: 2022-05-19 07:05 GMT

चंडीगढ़: सुनील जाखड़ आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जाखड़ को पार्टी की सदस्यता दिलवाएंगे। जानकारी के अनुसार, जाखड़ के भाजपा में शामिल होने का फैसला कल ही हो गया था। कांग्रेस को गुड बाय कहने वाले जाखड़ ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ दिल्ली में मुलाकात की थी। जाखड़ इन दिनों दिल्ली में ही हैं।


Tags:    

Similar News

-->