सुखलाल गुर्जर अध्यक्ष, लादुराम गुर्जर सचिव, हस्ती मल जैन कोषाध्यक्ष मनोनित
भीलवाड़ा। लघु उद्योग भारती को चित्तौड़ प्रांत की 51वी एवं राजस्थान प्रदेश की 131 इकाई करेड़ा के गठन का कार्यक्रम पूर्ण हुआ। कार्यक्रम में पुनीत सानिध्य संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश भाई का रहा। मुख्य आतिथ्य प्रदेश अध्यक्ष शांति लाल बालड़, प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा का रहा एवं प्रांत अध्यक्ष पवन गोयल और प्रांत महामंत्री प्रवीण गुप्ता, प्रांत कोषाध्यक्ष ज्ञान मेहता की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं विश्वकर्मा पूजन द्वारा किया गया। स्वागत उद्बोधन प्रांत अध्यक्ष पवन जी गोयल द्वारा दिया गया। संगठन का परिचय एवं उपलब्धि प्रदेश अध्यक्ष शांति लाल बालड़ द्वारा रखी गई। इसके उपरांत करेड़ा इकाई के गठन एवं दायित्वों की घोषणा प्रदेश महामंत्री योगेन्द्र शर्मा द्वारा की गई। कार्यक्रम को सम्बोधित करते प्रकाश चंद्र ने भारत के गौरव शाली अतीत का स्मरण कराते हुए भारत के उद्यम कर्म कौशल सामर्थ्य की अपार सम्भावनाओं के बारे में बताते हुए भारत को विश्व की उभरती सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बताया। संगठन के व्याप्य विस्तार को लक्ष्य नहीं केवल मात्र पडाव बताते हुए संगठन द्वारा उद्योग हित में राष्ट्र उद्धार के लक्ष्य को प्राप्त करना लक्ष्य बताया। राष्ट्र उद्योग एवं उद्यमिता में नवोन्मेष एवं सहकारिता को आधार स्तंभ के रूप में इंगित करते हुए उत्पाद और कार्यप्रणाली में गुणवत्ता को स्थापित करने पर जोर दिया। भारत की अर्थव्यवस्था को सोने की चिड़िया की जगह सोने का शेर बनने पर बल देते हुए उद्योग उद्यम में जीवंतता के साथ कार्य करने की प्रणाली विकसित करने पर बल दिया। दायित्व घोषणा में करेड़ा इकाई के अध्यक्ष का दायित्व सुख लाल गुर्जर, सचिव का दायित्व लादुराम गुर्जर, कोषाध्यक्ष का दायित्व हस्ती मल जैन को दिया गया।