नई दिल्ली: दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. इनमें से तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. तीनों को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो घायल पुलिसकर्मियों को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि एक शख्स अपनी मां और बहन को परेशान कर रहा है. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने आज उस शख्स को जामा मस्जिद थाने बुलाया था. थाने में उससे पूछताछ की जा रही थी, इसी दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
Tags: