ऐसी हरकत...सरसों तेल बनाने के तरीके पर उठे सवाल, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
देखें वायरल वीडियो.
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे वीडियो आते हैं जो खाने-पीने के समान की अनहाइजिनिक को दिखाता है. कभी मिठाई में गंदगी, कभी घर में बने समोसे और कभी सोया चाप में लोटते हुए लोग नजर आते हैं. अब ऐसा वीडियो सामने आया जिसके बारे में लोग अंदाजा तो लगाते थे कि इसमें मिलावट तो हो सकती है, लेकिन अनहाइजिन नहीं.
बात हो रही है सरसो की तेल की. अब इस वीडियो को देखकर लोग हैरान और गुस्से में हैं. वीडियो में युवक सरसों के तेल से भरे बड़े स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आ रहा है. वीडियो देखकर लोग कह रहे हैं क्या हमारे घर भी वही तेल आता जहां पहले कोई तेल के टैंक में डूबकी लगाकर अपनी मैल छुड़ाता है, और बदन को रगड़-रगड़ कर नहाता है.
वीडियो में दिखता है कि युवक सरसों के तेल से भरे बड़े स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आ रहा है. वह तेल में डुबकियां लगा रहा है, बाल धो रहा है और शरीर पर तेल मल रहा है. सोशल मीडिया पर कई यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया.एक यूजर @KUNDAN00PATEL लिखते हैं कि बाजार से सरसों का तेल खरीदने से पहले लोगों को यह जरूर सोचना चाहिए कि वह तेल किन हालातों में तैयार हो रहा है.उन्होंने इस पूरे मामले पर चिंता जताते हुए सवाल उठाया कि क्या इंसान ही इंसान को नुकसान पहुंचाने की मानसिकता रखता है.
इसी टैंक में युवक डुबकी लगाता, बाल धोता और शरीर साफ करता दिख रहा है. आसपास का माहौल औद्योगिक नजर आता है- लोहे की छड़ें, फर्श पर बिखरा तेल और एक अन्य व्यक्ति किनारे खड़ा दिखाई देता है. पहले वो तेल में उतरता है, और फिर डूबकी लगाने लगता है.
अब इस वीडियो को सामने आने के बाद लोगों की भौहें तन गई. वो सरसो का तेल जिससे दीया जलता है, पूरी छनती है, सब्जी बनती है, वो ऐसे आता है. देश का स्वास्थ्य विभाग कहां है. वीडियो वायरल होते ही यूजर्स में गुस्सा देखने को मिला. कई लोगों ने लिखा कि अब समझ आया कि बाजार में मिलने वाला सस्ता सरसों तेल क्यों इतना खराब निकलता है. कुछ यूजर्स ने Food Safety and Standards Authority of India (FSSAI) को टैग करते हुए इस पूरे मामले की जांच की मांग की.
हालांकि इस वायरल वीडियो के कमेंट में इसे सरसों का तेल नहीं मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग कह रहे हैं ये कोई केमिकल है. हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि ये सरसों का ही तेल है. बाजार से खुला या बेहद सस्ता सरसों तेल खरीदने से बचें.पैक्ड और FSSAI मार्क वाले ब्रांडेड तेल को ही प्राथमिकता दें.घर पर पेपर टेस्ट, फ्रिज टेस्ट जैसे आसान तरीकों से भी तेल की शुद्धता जांची जा सकती है
हालांकि इस वीडियो की सत्यता, लोकेशन, तारीख और इसमें दिख रहे तरल पदार्थ के असली सरसों तेल होने की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो पाई है. यह खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावे और यूजर रिएक्शन पर आधारित है. यह वीडियो एक बार फिर खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता से जुड़े मुद्दे को सामने लाता है. अब देखना यह है कि इस पर संबंधित विभाग कोई कार्रवाई करता है या नहीं.