सुबाथू केंद्रीय विद्यालय के होनहार छाए

Update: 2023-09-14 18:45 GMT
सुबाथू। केंद्रीय विद्यालय सुबाथू के 99 छात्र और छात्राओं ने गुरुग्राम संभाग की विभिन्न खेल-प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिताओं में कबड्डी अंडर -14 (लडक़ों) में स्वर्ण पदक, वालीबाल अंडर -14 (लडक़ों)में कांस्य पदक और हैंडबाल अंडर-17 (लड़कियों)में पदक जीते। एकल प्रतियोगिताओं में जूडों (अंडर- 14, अंडर -17 ओर अंडर -19 गल्र्स) में तीन स्वर्ण पदक, दो रजत पदक,चार कांस्य पदक, जूडो (अंडर- 14 ब्वायज) में दो रजत पदक, बॉक्सिंग (अंडर ओर अंडर- 19 ब्वायज)में दो स्वर्ण पदक, तीन रजत पदक और टायकोंडो (अंडर -17 ओर अंडर -19 ब्वायज) में एक स्वर्ण पदक और तीन रजत पदक जीते कार्यवाहक प्राचार्या बलवान और सुनील कुमार बुनकर (पीजीटी हिंदी) ने सभी प्रतिभागियों को विद्यालय में सम्मानित किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अरविंद कुमार पटियाल व खेल प्रशिक्षक चंदर कुमार के साथ- साथ सभी अनुरक्षकों सुषमा (पीजीटी अंग्रेजी), सावित्री नेगी (पीजीटी फिजिक्स), पूजा देवी (टीजीटी संस्कृत), सुमन जांगिड़ (टीजीटी हिंदी), लक्ष्मी ठाकुर (पीजीटी इकोनॉमिक्स), खुशीराम ठाकुर, रामलाल, राजेंद्र, अखिलेश कुमार, तेजस्वी नेगी, विजय (टीजीटी अंग्रेजी) देवानंद को बधाई दी और छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Tags:    

Similar News

-->