सब-इंस्पेक्टर पर चाकू से हमला, पेट में गंभीर चोट

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-04-12 01:10 GMT

दिल्ली। दिल्ली में आदर्श नगर थाने के पास एक पुलिसकर्मी पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को आदर्श नगर थाने के पास दिल्ली पुलिस के एक सब-इंस्पेक्टर के पेट में चाकू घोंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि घायल अधिकारी की पहचान एसआई प्रेमपाल दिवाकर के रूप में हुई है, जिन्हें तुरंत शालीमार बाग के मैक्स अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिवाकर वजीराबाद में उत्तर पूर्व क्षेत्र पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) में तैनात हैं और आजादपुर के मंदिर वाली गली में रहते हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें पकड़ने के प्रयास जारी हैं। हमलावरों की पहचान के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान करके उन्हें जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

Tags:    

Similar News