मेरठ: मेरठ के सर्किट हाउस में सोमवार को अचानक मधुमक्खियां के झुंड ने लोगों पर हमला बोल दिया. जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. ऐसे में कुछ लोगों ने किचन में घुसकर तो कुछ ने कमरे में घुसकर जान बचाई. मधुमक्खियों के इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
जानकारी यह भी सामने आई है कि एक युवक मधुमक्खियां को काटने से बेहोश भी हो गया. जबकि 15- 20 युवक घायल हुए. बेहोश हुए युवक का नाम अभिनव बताया जा रहा है. वहीं सूचना लगते ही मौके पर सिविल लाइन पुलिस भी पहुंच गई. जिसके बाद घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया.
बताया जा रहा है कि सोमवार को मेरठ के सर्किट हाउस में दो युवक रील बना रहे थे. इसी उन्होंने मधुमक्खियों के छत्ते से छेड़खानी कर दी. घटना करीब शाम करीब 3 बजे की बताई जा रही है. छेड़छाड़ के बाद मधुमक्खियां ने लोगों पर हमला कर दिया.
मधुमक्खियों ने अभिनव नाम के युवक को लगातार कई डंक मारे, जिससे वह बेहोश हो गया. उसे नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. इसके अलावा कई लोगों पर भी मधुमक्खियों ने हमला किया. जिसमें 15 -20 अन्य लोग घायल हुए हैं. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद दमकलकर्मियों ने पानी की बौछार कर मधुमक्खियों को भगाया. सर्किट हाउस के केयरटेकर सुरेश चंद ने बताया कि दोपहर में कुछ लोग घूम रहे थे, मधुमक्खियां ने उन पर हमला कर दिया. जिससे यहां भगदड़ मच गई. एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
Tags: