छत में छात्रा ने लगाई फांसी, नाराज थी मां के व्यवहार से

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-04-13 01:54 GMT

एमपी। छिंदवाड़ा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 11 वर्षीय बच्ची ने अपनी मां द्वारा मोबाइल फोन छीनने के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना कुंडीपुरा थाना क्षेत्र के सिवनी प्राणमोती में हुई. मृतक बच्ची दीपिका धुर्वे कक्षा 8वीं में पढ़ती थी और अपने परिवार के साथ सिवनी प्राणमोती काली बस्ती में रहती थी. उसका परिवार अमरवाड़ा क्षेत्र से आकर यहां बसे थे और मजदूरी का काम करता था.

शनिवार को पिता बाहर काम पर गए थे और घर पर मां व दोनों बहनें थीं. दीपिका मोबाइल अधिक चलाती थी, जिसे लेकर उसकी मां ने उसका मोबाइल छीन लिया था. जब बड़ी बहन घर के बाहर नहाने चली गई और मां बाहर बैठी थी, उसी समय दीपिका ने अपनी चुन्नी से छत के बांस में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. बड़ी बहन ने जब घर आकर देखा तो दीपिका फांसी पर लटकी हुई थी. जिसके बाद परिवार वाले उसे तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कुंडीपुरा थाना टीआई मनोज बघेल ने बताया कि अमरवाड़ा क्षेत्र का एक परिवार जो है विगत 5 वर्षों से सिवनी प्राणमोती काली बस्ती में आकर निवास कर रहा था. परिवार मजदूरी का कार्य करते हैं उनकी बेटियां कक्षा 8वीं में पढ़ती थीं और पिता बाहर काम के लिए गए थे. घर पर मां और दोनों बहनें थीं. छोटी बच्ची दीपिका धुर्वे मोबाइल अधिक चलाती थी. इस कारण मां ने उसका मोबाइल ले लिया था, जब बड़ी बहन घर के बाहर नहाने चली गई, तब मां बाहर बैठी थी उसी समय बच्ची ने अपनी चुन्नी से छत के बांस में फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी.

बड़ी बहन जब आकर देखी तो छोटी बहन फांसी पर लटकी हुई थी. जिसके बाद उसने तत्काल परिवार वालों को सूचना दी. जिसके बाद परिजन उसे उतारकर अस्पताल ले गए. जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है.


Tags:    

Similar News

null