बीजेपी की दमदार जीत: सबसे बड़े हीरो हैं पीएम नरेंद्र मोदी, सटीक साबित हुआ यह एग्जिट पोल

Update: 2022-03-11 06:02 GMT

UP Election Result: वोटिंग के बाद आने वाले एग्जिट पोल आमतौर पर एक नतीजों का एक रुझान जरूर पेश करते हैं। कई बार एग्जिट पोल्स की भविष्यवाणी पूरी तरह गलत भी साबित होती हैं और कई बार अनुमान सटीक निकलता है। कुछ ऐसा ही इस बार हुआ है, जब कई एग्जिट पोल्स के अनुमान गलत रहे तो कुछ की भविष्यवाणी सच साबित हुई। इनमें से ही एक एग्जिट पोल एकदम सटीक रहा है और यह था कि न्यूज-18 Matrize का सर्वे। इस सर्वे में भाजपा गठबंधन को 262 से 277 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया था, जो एकदम सही साबित हुआ है। भाजपा को कुल 255 सीटें मिली हैं और अपना दल को 12 सीटों पर जीत मिली है। एक अन्य सहयोगी दल निषाद पार्टी को 6 सीटें मिली हैं।

कुल मिलाकर भाजपा गठबंधन को 273 सीटें हासिल हुई हैं और इस तरह से Matrize का एग्जिट पोल एकदम सटीक रहा है। यही नहीं समाजवादी पार्टी के लिए भी मैटराइज का एग्जिट पोल सही साबित हुआ है, जिसने सपा गठबंधन को 119 से 134 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया था और उसे 125 सीटें मिली है। इसका अर्थ यह हुआ कि मैटराइज के सर्वे में भाजपा और सपा दोनों के लिए ही सीटों की जो भविष्यवाणी की गई थी, वह एकदम सटीक रहा है। हालांकि कई अन्य एग्जिट पोल गलत साबित हुए हैं। कई बार सही अनुमान जाहिर कर चर्चा में रहने वाले टुडेज चाणक्य का सर्वे पोल भी इस बार गलत साबित हुआ।
चाणक्य के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 294 सीटें मिलने का अनुमान जताया था, जबकि सपा गठजोड़ को 105 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया था। यह अनुमान पूरी तरह गलत तो नहीं था, लेकिन हकीकत से थोड़ा दूर रह गया। इसके अलावा इंडिया टुडे माय एक्सेस से सर्वे में भाजपा गठबंधन को 288 से 326 सीटें तक मिलने की बात कही गई थी, यह भी हकीकत से दूर रह गया। इस सर्वे में सपा गठबंधन को 71 से 101 सीटें मिलने की बात कही गई थी। इसके अलावा पोलस्ट्रेट, टाइम्स नाउ वीटो, रिपब्लिक पी. मार्क और एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 250 से नीचे ही रखा गया था, लेकिन ये अनुमान गलत साबित हुए। इन सभी में सपा को 140 से ज्यादा सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई थी, लेकिन यह भी सही नहीं रही।
Tags:    

Similar News