दिल्ली में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए

Update: 2025-07-10 03:45 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार सुबह बारिश के बीच भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप के झटके करीब 10 सेकंड तक महसूस किए गए.

भूकंप के झटके सुबह 9.04 बजे महसूस किए गए. ये झटके दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद में महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र हरियाणा का रोहतक था. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 4.1 रही. भूकंप के झटकों से डरकर लोग घरों और दफ्तरों से निकलकर बाहर भागे.

Tags:    

Similar News

null