एलपीजी कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, 24 FIR दर्ज 6 गिरफ्तार

बड़ा ऑपरेशन

Update: 2026-03-13 17:35 GMT

सांकेतिक तस्वीर (AI) 

Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश: सरकार ने राज्य में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की निरंतर उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय निगरानी अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खाद्य एवं रसद विभाग और जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति व्यवस्था की लगातार समीक्षा, निरीक्षण और छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कहीं भी किसी प्रकार की कमी या अव्यवस्था न हो।

रायपुर शहर में सबसे ज्यादा सिलेंडर की कालाबाज़ारी होती है। जिसमें कटोरा तालाब, तेलीबांधा, लाखेनगर में सबसे ज्यादा सिलेंडर की कालाबाज़ारी हो रही है।

मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पेट्रोल, डीजल और एलपीजी सिलेंडरों की निर्बाध उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं। राज्य सरकार ने एलपीजी की कालाबाजारी और अनियमित वितरण के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई शुरू की है।
उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को जनपद स्तर पर प्रवर्तन टीमों ने कुल 1,483 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की। इस दौरान एलपीजी वितरकों के खिलाफ 4 एफआईआर दर्ज की गई, जबकि कालाबाजारी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के खिलाफ 20 एफआईआर दर्ज कराई गई। मौके पर 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 19 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की गई।
सरकार की इस कार्रवाई से उपभोक्ताओं को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी की आपूर्ति में अवरोध न आने और
कालाबाजारी
रोकने में मदद मिलेगी। अधिकारियों ने कहा कि राज्यभर में नियमित निरीक्षण और निगरानी जारी रहेगी, और किसी भी प्रकार की असामान्यता या अवैध गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेशवासियों को भरोसा दिलाया गया है कि एलपीजी सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध है और उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
Tags:    

Similar News

null