झारखंड की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज

Update: 2024-08-18 05:55 GMT

फाइल फोटो

नई दिल्ली: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बगावत की खबरों ने जोर पकड़ लिया है। इस बीच वह रांची से दिल्ली आ रहे हैं। यहां उनकी मुलाकात भारती जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेताओं से हो सकती है। इस बात की संभावना है कि वह जल्दी ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) से इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थाम सकते हैं। आपको बता दें कि जब झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गिरफ्तार होने से पहले इस्तीफा दिया था तो चंपाई सोरेन को सीएम बनाया था। जमानत पर जेल से रिहा हेने के बाद वह फिर से सीएम की गद्दी संभाल ली है।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक, चंपाई सोरेन रांची से दिल्ली अकेले नहीं आ रहे हैं। उनके साथ जेएमएम के 6 विधायक भी है। जो उनके साथ पाला बदल सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो झारखंड में इस साल के अंत तक होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले यह हेमंत सोरेन के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
Tags:    

Similar News

-->