श्रीलंकाई नौसेना ने 23 भारतीय मछुआरों को लिया हिरासत में

Update: 2022-11-29 08:35 GMT
चेन्नई (आईएएनएस)| श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के पुदुकोट्टई से 23 भारतीय मछुआरों को हिरासत में लिया है। तटीय समुद्री पुलिस सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि पुदकोट्टई जिले के कोट्टईपट्टिनम और जगधिपट्टनम के मछुआरों को श्रीलंकाई नौसेना ने हिरासत में लिया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मछुआरों की पांच मशीनीकृत नौकाएं भी श्रीलंकाई नौसेना के कब्जे में हैं। मछुआरों को उस समय हिरासत में लिया गया जब वे अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के पास मछली पकड़ रहे थे।
Tags:    

Similar News

-->