आईपीएल एलिमिनेटर में SRH की तूफानी शुरुआत, ईशान किशन 11 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट
Delhi दिल्ली: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में 244 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहद आक्रामक शुरुआत की। हालांकि टीम को तीसरे ओवर में दूसरा बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को आउट कर दिया।
मुल्लनपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में SRH ने सिर्फ 2.5 ओवर में 51 रन बना लिए थे। ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 11 गेंदों में 33 रन ठोके। उनकी पारी में 3 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने आर्चर के एक ओवर में लगातार बड़े शॉट लगाए और तेजी से रन बटोरे।
लेकिन 2.5 ओवर में आर्चर ने वापसी करते हुए ईशान किशन को डोनोवन फरेरा के हाथों कैच आउट करा दिया। ईशान के आउट होने के समय SRH का स्कोर 51/2 था। इससे पहले अभिषेक शर्मा भी बिना खाता खोले आर्चर का शिकार बने थे।
दूसरी ओर ट्रेविस हेड तेजी से रन बना रहे हैं। वह 4 गेंदों में 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर अब तक सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और उन्होंने शुरुआती दोनों विकेट हासिल किए हैं। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने 20 ओवर में 243/8 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। टीम के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रन की तूफानी पारी खेली थी।