ब्लैकआउट मॉकड्रिल के दौरान मसाला कारोबारी की हत्या, अंधेरे का फायदा उठाकर वारदात

क्राइम

Update: 2026-05-14 18:42 GMT
Patna पटना। राजधानी पटना में सुरक्षा व्यवस्था की जांच के लिए की गई ‘ब्लैकआउट मॉक ड्रिल’ के दौरान एक बड़ी आपराधिक घटना सामने आई है। 15 मिनट के लिए शहर की बत्तियां बंद रहने के दौरान अपराधियों ने मसाला कारोबारी की गोली मारकर हत्या कर दी।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में हुई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पिंटू उर्फ बड़का के रूप में हुई है, जो मसालों का कारोबार करता था और मुसल्लहपुर हाट इलाके का निवासी था। बताया जा रहा है कि मॉक ड्रिल के दौरान जैसे ही पूरे इलाके में अंधेरा हुआ, अपराधियों ने पहले से घात लगाकर पिंटू को निशाना बनाया और उसके सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल पिंटू को तुरंत पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के CCTV फुटेज तथा संदिग्धों की पहचान की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इसे पूर्व नियोजित हमला माना जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News