यूपी। मैनपुरी से सपा लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव ने पर्चा भरा। बता दें कि सपा के गढ़ कहे जाने वाले मैनपुरी से मायावती ने शिव प्रसाद यादव पर दांव लगाया है। इस सीट से प्रत्याशी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनावी मैदान में हैं, जबकि भाजपा ने प्रदेश सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
मैनपुरी सीट पर प्रत्याशी बदलने की तैयारी एक दिन पहले ही हो गई थी। बसपा ने पहले शाक्य चेहरे के रूप में गुलशन देव शाक्य को प्रत्याशी घोषित किया था, परंतु नामांकन से पहले ही सोमवार को उनको लखनऊ बुला लिया गया। चर्चा थी कि प्रत्याशी बदला जा रहा है और अब उनके स्थान पर यादव चेहरे के रूप में भरथना के पूर्व विधायक शिव प्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया जाएगा।
बसपा ने एक सप्ताह पूर्व गुलशन देव शाक्य को प्रत्याशी बनाया था। प्रत्याशी बनने के बाद भी उनके प्रचार का जोर नजर नहीं आ रहा था। कई दिनों से प्रत्याशी में बदलाव की चर्चाएं चल रही थीं।