सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए जाएंगी विदेश, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी

Update: 2022-08-24 01:10 GMT
सोनिया गांधी मेडिकल चेकअप के लिए जाएंगी विदेश, कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने दी जानकारी
  • whatsapp icon

दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ चिकित्सा जांच के लिए विदेश यात्रा करेंगी। कांग्रेस महासचिव प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi), बेटे राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) के साथ चिकित्सा जांच के लिए विदेश जाएंगी।

रमेश ने एक बयान में कहा, सांसद राहुल गांधी 4 सितंबर को दिल्ली में 'महंगाई पर हल्ला बोल' रैली को संबोधित करेंगे।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी दिल्ली लौटने से पहले अपनी बीमार मां से मिलने जाएंगी।

इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भारत की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Droupadi Murmu) से दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। कांग्रेस पार्टी में चल रहे आंतरिक मतभेदों के बीच सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात की है।


Tags:    

Similar News