सोनिया गांधी से पूछताछ, कार्यकर्ताओं पर चला वाटर कैनन, देखें वीडियो

Update: 2022-07-21 08:36 GMT
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: ईडी की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए हैं. कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने व्यवस्था को बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. कुछ जगहों पर ट्रैफिक डायवर्ट भी किया गया है. पुलिस की ओर से 9 बजे से 2 बजे तक गोल मेथी जंक्शन, तुगलक रोड जंक्शन, क्लेरिजेस जंक्शन, क्यू-पॉइंट जंक्शन, सुनहरी मस्जिद जंक्शन, मौलाना आजाद रोड जंक्शन और मान सिंह रोड जंक्शन पर जाने से बचने की सलाह दी गई है.

दिल्ली में नेशनल हेराल्ड मामले में पार्टी कि अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ ईडी की जांच का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर वाटर कैनन का इस्तेमाल किया गया है.


Tags:    

Similar News