सोनिया गांधी ने राज्यसभा सांसद उम्मीदवारी की घोषणा की: अरुण वोरा
बड़ी खबर
नई दिल्ली। आज कांग्रेस ने अदम साहस और प्रधानमंत्री जैसे बड़े पद का त्याग करने वाली प्रतिमूर्ति, देश की महानायक सोनिया गांधी की राजस्थान से राज्यसभा सांसद उम्मीदवारी की घोषणा की है. यह हम सभी के लिए गर्व का पल है। UPA सरकार के जनकल्याणकारी फैसलों के पीछे कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में उनकी अमिट छाप रही है। कई व्यक्तिगत दुखों का सामना करने के बावजूद,वह देश के प्रति अपने कर्तव्यों से विमुख नहीं हुईं. संघर्षों और अनिश्चितताओं के सामने,उनका साहस और निर्धारिता हमेशा चमकता रहा है।
उनकी ईमानदारी और सत्यता से उनको असंख्य देशवासियों का विश्वास और सम्मान हासिल हुआ है और उनके नेतृत्व गुण, समर्पण और दृष्टि प्रेरितदायक रही है, और हम मानते हैं कि वह हमारे हितों और आकांक्षाओं को प्रतिनिधित्व करने के लिए सही व्यक्ति हैं। उनके राज्यसभा में नामांकन के इस एक नए अध्याय में, हम सभी का समर्थन और प्रोत्साहन हमेशा है और रहेगा। मुझे विश्वास है कि उनका व्यापक राजनीतिक अनुभव, राष्ट्र की प्रगति के लिए उनकी दृष्टि, और जन-केंद्रित नेतृत्व आने वाले वर्षों में हमारे देश के लोकतांत्रिक रचना को और मजबूत करेगा।