सोनिया गांधी रूटीन चेकअप के लिए गंगा राम अस्पताल में भर्ती

Update: 2023-01-04 09:52 GMT

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| यूपीए अध्यक्ष और कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बुधवार को दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूत्रों ने कहा कि वह रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती है।
सोनिया गांधी को आखिरी बार 28 दिसंबर को कांग्रेस स्थापना दिवस पर सार्वजनिक रूप से देखा गया था। उन्होंने 24 दिसंबर को दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा में भाग लिया था।
Tags:    

Similar News