कभी जली रोटी तो कभी कच्ची सब्जी मिलती...बहू की चाकू घोंपकर हत्या, एक दिन बाद हत्यारे ससुर ने खत्म की अपनी जिंदगी

सनसनीखेज मामला सामने आया है।

Update: 2024-06-15 11:56 GMT
सांकेतिक तस्वीर
बिहारशरीफ: बिहार के शेखपुरा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिले के बरबीघा में एक शख्स ने अपनी बहू की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। 24 घंटे बाद हत्यारे ससुर ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी। ससुर अशोक सिंह की लाश लखीसराय रेलवे स्टेशन से बरामद की गई है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है, इसमें अशोक ने लिखा कि उसकी बहू उसे कभी जली रोटी तो कभी कच्ची सब्जी खाने में परोस रही थी। इस वजह से दोनों में विवाद
चल रहा था।

बरबीघा थाना प्रभारी वैभव कुमार ने बताया कि गुरुवार रात माउर गांव निवासी अशोक सिंह ने अपनी बहू की चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा भेजा गया था। 24 घंटे के बाद मृतक महिला के ससुर अशोक सिंह ने लखीसराय रेलवे स्टेशन पर जहर खाकर अपनी जान दे दी। उनके पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है।
सुसाइड नोट में मृतक अशोक सिंह ने लिखा है कि बहू से उनका खाने को लेकर विवाद हुआ था। पिछले 15 दिनों से वो उन्हें जली रोटियां और कच्ची सब्जी खिला रही थी। गुरुवार की रात उन्हें ज्यादा गुस्सा आ गया तो रस्सी काटने वाले चाकू से उन्होंने बहू को मौत के घाट उतार दिया।
ग्रामीणों में चर्चा है कि अशोक सिंह बहुत ही शांत स्वभाव के आदमी थे। उनका पुत्रवधू के साथ किस तरह का विवाद हुआ इस बात की जानकारी गांव वालों को नहीं है। सुसाइड नोट से पता चला है कि खाने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था जिसके बाद चाकू मार कर उनकी हत्या कर दी गई थी। मृतक महिला के भाई ने बरबीघा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसमें ससुर अशोक सिंह समेत उनके दामाद प्रभात कुमार और उनकी बेटी को आरोपी बनाया गया था।
Tags:    

Similar News