पमरे महाप्रबंधक की अध्यक्षता में जबलपुर की छःमाही बैठक संपन्न

बड़ी खबर

Update: 2023-07-27 13:59 GMT
जबलपुर। नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, कार्यालय-02, जबलपुर की 12वीं छःमाही बैठक दिनांक 27.07.2023 को महाप्रबंधक, पश्चिम मध्य रेल, श्री सुधीर कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पश्चिम मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक रवि शंकर सक्सेना, उप मुख्य राजभाषा अधिकारी यू. के. सिंह सहित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख, प्रतिनिधि अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक का संचालन पश्चिम मध्य रेल के राजभाषा अधिकारी राज रंजन श्रीवास्तव ने किया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में सुधीर कुमार गुप्ता ने कहा कि मैं नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जबलपुर की इस 12वीं बैठक में जबलपुर स्थित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों/उपक्रमों/निगमों एवं संस्थानों से पधारे सभी सदस्यों का हार्दिक स्वागत करता हूं।
इस समिति का उद्देश्य यही है कि आपसी विचार-विमर्श से हम राजभाषा प्रयोग-प्रसार की गति को और बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की राजभाषा संबंधी नीतियों का अनुपालन हमारा संवैधानिक उत्तरदायित्व है। उन्होंन उपस्थित विभिन्न केंद्रीय कार्यालयों के प्रशासनिक प्रमुखों एवं अन्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी सदस्य कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार की स्थिति संतोषजनक है। फिर भी सरकार के राजभाषा संबंधी दिशा निर्देशों का समुचित अनुपालन अपने कार्यालयों में करवाएं। साथ ही सरकारी कामकाज में राजभाषा हिंदी का प्रशंसनीय प्रयोग करने के लिए लागू प्रोत्साहन एवं पुरस्कार योजनाओं में भाग लेने के लिए अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रेरित करें। महाप्रबंधक ने कहा कि 14 एवं 15 सितंबर, 2023 को पूणे शहर में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन में सभी सदस्य कार्यालय भाग ले।
Tags:    

Similar News

-->