Pakistan पाकिस्तान: जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की सुरक्षा और उनके हालात को लेकर परिवार और राजनीतिक circles में चिंता तेज़ हो गई है। इमरान खान की बहन नौरीन नियाजी ने पाकिस्तान सरकार और सेना के रवैये पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आर्मी चीफ आसिम मुनीर का शासन लोकतंत्र के लिए खतरा बन गया है और इसे हिटलर के शासन से भी बदतर बताया जा सकता है। नौरीन नियाजी ने आज तक के साथ विशेष बातचीत में कहा कि पिछले चार से पांच हफ्तों से उन्हें अपने भाई
इमरान खान
से कोई संपर्क नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि उन्हें ना तो देखा गया है, ना बात हुई है और इस वजह से परिवार बेहद चिंतित है। उन्होंने चेताया कि पहले भी इमरान खान की जान पर खतरा आया है और अगर किसी ने उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की तो परिणाम गंभीर होंगे। 

नौरीन ने आरोप लगाया कि इमरान खान को पाकिस्तान की जेल प्रणाली के नियमों का उल्लंघन करते हुए लंबे समय तक आइसोलेशन में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के जेल मैनुअल के अनुसार किसी भी बंदी को चार दिन से ज्यादा आइसोलेट नहीं किया जा सकता, लेकिन इमरान को तीन से चार हफ्ते तक अलग रखा जा रहा है। नौरीन ने यह भी चेतावनी दी कि उनके भाई के खिलाफ कोई भी हिंसक कदम उठाया गया तो उसका परिणाम गंभीर होगा। उनका कहना है कि पाकिस्तान में सत्ता पर बैठे लोग राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता के भय में इतना डेस्परेट हो चुके हैं कि लोकतांत्रिक मूल्यों का पूरी तरह उल्लंघन कर रहे हैं। 

इमरान खान की गिरफ्तारी और जेल में रखे जाने के तरीके ने पहले ही अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठनों का ध्यान खींचा है। नौरीन नियाजी के बयान ने पाकिस्तान की राजनीतिक सियासत में और भी हलचल मचा दी है। यह मामला न केवल पाकिस्तान की आंतरिक राजनीति बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बन गया है। विशेषज्ञ मानते हैं कि इमरान खान की सुरक्षा और उनके अधिकारों को लेकर इस प्रकार की परिस्थितियां पाकिस्तान की लोकतांत्रिक इमेज और राजनीतिक स्थिरता के लिए चुनौतीपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि एक राजनीतिक और मानवाधिकार संकट भी है। नौरीन ने कहा,
Tags: