साली को बनाया हवस का शिकार, जीजा को आजीवन जेल मे रहने की सजा, जानें क्या है पूरा मामला

Update: 2022-03-26 03:43 GMT

DEMO PIC

बड़वानी: मध्य प्रदेश के बड़वानी के अपर सत्र न्यायालय ने रेप के आरोपी को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा दी है। आरोपी ने अपनी 12 वर्षीय साली को हवस का शिकार बनाया था। घटना के बाद पीड़ित गर्भवती हो गई थी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार यह घटना पलसूद थाना क्षेत्र की है। तृतीय अपर सत्र न्यायालय बड़वानी की न्यायाधीश सुशीला वर्मा ने कल आरोपी को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है।

जानकारी के मुताबिक घटना पिछले साल की है। आरोपी के घर मृत्यु से जुड़े कार्यक्रम में शामिल होने उसकी 12 वर्षीय साली वहां गई थी। इस दौरान उसे अकेली पाकर आरोपी ने उसकी बड़ी बहन को जान से मारने की धमकी देकर उसने अपनी साली के साथ दुष्कर्म भी किया। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ इस घटना को अंजाम दिया, जिसके चलते उसे 8 महीने का गर्भ ठहर गया।
जिला अभियोजन अधिकारी महेश पटेल ने बताया कि पेट दर्द होने पर पीड़िता अपनी मां को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद मामला दर्ज किया गया। पीड़िता को एक मृत बालिका शिशु पैदा हुई थी। इसका जरूरी नमूना लेकर डीएनए टेस्ट कराया गया था। इस डीएनए टेस्ट में आरोपी द्वारा रेप की पुष्टि हुई थी।

Tags:    

Similar News