SIR विवाद: मुस्लिम समुदाय ने सड़कों पर किया जोरदार प्रदर्शन

चक्का जाम, वोटरों ने सड़क पर जमाया दबाव

Update: 2026-04-01 19:04 GMT
Bangal बंगाल: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मालदा जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बवाल मचा हुआ है। जिले के मानिकचक में मुस्लिम समुदाय के लोग पिछले 24 घंटे से सड़कों पर उतरकर चक्का जाम कर प्रदर्शन कर रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि SIR प्रक्रिया के दौरान सात न्यायिक अधिकारियों ने जानबूझकर मुसलमानों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं। इनमें चार महिला जज भी शामिल हैं। प्रदर्शनकारियों ने न्यायाधीशों को बुधवार शाम 4 बजे से पहले घेर रखा और उनसे विरोध जताया। उनका कहना है कि जिन लोगों के नाम सूची से हटाए गए, उनके साथ अन्याय किया गया है और उन्हें अपने मतदान का अधिकार मिलने से वंचित किया जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार, बंगाल में करीब 22 लाख वोटरों के नाम कट चुके हैं। इस बार कटे हुए नामों के विरोध में मालदा में स्थित मुस्लिम समुदाय के लोग सड़कों पर उतर आए और SIR सूची में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची में अपने नाम जोड़ने के लिए जोरदार प्रदर्शन किया।
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है और पुलिस द्वारा तनाव को नियंत्रित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। हालांकि, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि न्यायिक अधिकारियों ने उनका पक्ष नहीं सुना और उन्हें मजबूरन सड़कों पर उतरना पड़ा।
यह विवाद पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले सामने आया है और राज्य में मतदाता सूची के अद्यतन और सत्यापन प्रक्रिया को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि SIR के दौरान निष्पक्षता बनाए रखना बेहद जरूरी है, ताकि चुनावी प्रक्रिया पारदर्शी और लोकतांत्रिक बनी रहे।
Tags:    

Similar News