मंडी के दुखों का निवारण करेंगे श्रीकुमार स्वामी

Update: 2024-05-10 11:22 GMT
मंडी। 11 और 12 मई 2024 को पड्डल ग्राउंड में प्रभु कृपा दुख निवारण समागम के आयोजन का समाचार जब श्रद्धालुओं को ज्ञात हुआ तब उनके मन उत्साह से भर गए। परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्रीकुमार स्वामी के आगमन की सूचना से वहां भारी उमंग-तरंग देखने को मिल रही है। समागम की तैयारियां बहुत जोर-शोर से चल रही हैं। समागम आयोजक समिति के सदस्यों द्वारा बड़े-बड़े होर्डिंग्स व पोस्टर पूरे शहर में लगा दिए गए हैं। समागम आयोजन स्थल पर पहुंचने वाले मार्गों के दोनों तरफ रंगीन झंडियां लगाई गई हैं। यहां की सभी धर्मशालाएं, होटल, लॉज, यात्री निवास लगभग भरते जा रहे हैं। समागम आयोजन स्थल के मार्गों पर चहल-पहल देखी जा सकती है।

भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण धाम के समागम आयोजकों ने इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश और आसपास के राज्यों से आने वाले भाई-बहनों की भारी संख्या में आगमन को देखते हुए विशेष प्रबंध किए हैं। इस समागम में अभिनेताओं, राजनीतिक हस्तियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के आगमन की विशेष संभावना है। समागम आयोजक सेवा समिति के सदस्यों ने बताया कि परम पूज्य महाब्रह्मर्षि श्री कुमार स्वामी जी मां दुर्गा की कृपा के साथ-साथ महाग्रंथ श्री महाब्रह्म मयखाना जी की विशेष कृपा भी समागम में प्रदान करेंगे। जिससे दुख, समस्याएं और रोग समाप्त हो जाते हैं और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मात्र कुछ मिनट में ही दुख निवारण हो जाता है। इसके अतिरिक्त दैवव्यपाश्रय की कृपा भी गुरुदेव जी समागम में प्रदान करेंगे। जिन रोगों का इलाज मेडिकल साइंस नहीं कर पाई वह दैवव्यपाश्रय चिकित्सा के द्वारा संभव हुआ है।
Tags:    

Similar News