फाइल फोटो 

सीमेंट बनाने वाली कंपनी श्री सीमेंट ने बॉर्डर पर शहीद होने वाले सैनिकों की वीरांगनाओं को घर बनाने के लिए मुफ्त में सीमेंट देगी। हर साल 16 दिसंबर को मनाए जाने वाले विजय दिवस से पहले सैनिकों के परिवार वालों के लिए इन 'नमन' प्रोजेक्ट का लोकापर्ण किया गया है। विजय दिवस पर सैनिकों के बलिदान और पराक्रम को याद किया जाता है।

लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर, पीवीएसएम, वीएसएम, जीओसी-इन-सी, दक्षिणी पश्चिमी कमान, भारतीय सेना, ने औपचारिक रूप से इस प्रोजेक्ट 'नमन' को लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि नमन योजना के तहत 1 जनवरी 1999 से 1 जनवरी 2019 (20 वर्ष) के बीच शहीद हुए जवानों के आश्रितों को 4000 वर्ग फुट के आकार वाले क्षेत्र पर घर बनाने के लिए मुफ्त सीमेंट प्रदान किया जाएगा।
शहीद का परिवार भारत में फैली श्री सीमेंट की किसी भी निर्माण सुविधा से सीमेंट को प्राप्त कर सकता है। नमन स्कीम को लॉन्चिंग के अवसर पर बोलते हुए लेफ्टिनेंट जनरल आलोक कलेर ने कहा कि श्री सीमेंट की ओर से हमारे शहीद जवान, जिन्होंने देश के लिए जान कुरबान कर दी, उनके लिए अद्भुत प्रयास है। उन्होंने इसे दुर्लभ और अनोखा प्रयास बताया।
लेफ्टिनेंट जनरल ने कहा कि सही अर्थों में इस कंपनी ने सेना के इतिहास में शहीदों के परिवार के कल्याण के लिए नई जगह बनाई है और उम्मीद है कि अन्य बड़े उद्योग भी इस पुस्तक से एक पेज निकालेंगे और सेना और विशेषकर उन लोगों की ओर से देखेंगे जो कि मानव सेवा के लिए अपने परिवार को भूलते हुए जीवन बलिदान कर दिया।
उन्होंने कहा कि सेना के लिए और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है और अन्य कॉरपोरेटों को भी इसी तरह की कल्याणकारी कार्यों के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि चूंकि घर बनाने के लिए सीमेंट सबसे महत्वपूर्ण है, इसलिए हमें लगा कि नमन योजना शहीदों के परिवारों की आवास जरूरतों को पूरा करने के लिए बेहद मददगार होगी।
Tags: