फ्लैट में चली गोली, युवती की हत्या

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-04-15 02:09 GMT

दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के जीटीबी एन्क्लेव इलाके से एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। सोमवार देर रात को एक 20 वर्षीय अज्ञात युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को शाम के समय एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें बताया गया कि एक लड़की को गोली मार दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को मृत अवस्था में पाया। 

अतिरिक्त डीसीपी (शाहदरा) नेहा यादव ने जानकारी देते हुए बताया, "करीब आधे घंटे पहले हमें एक कॉल मिली थी कि एक लड़की को गोली मारी गई है। यह इलाका जीटीबी एन्क्लेव का है। शव को देखकर लग रहा है कि लड़की की उम्र लगभग 20 साल होगी। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।"

बता दें कि फ्लैट में यह वारदात हुई है।

Tags:    

Similar News