श्लोका-आकाश अंबानी दूसरी बार बने माता-पिता, बेटी को दिया जन्म

देखें VIDEO...

Update: 2023-05-31 14:22 GMT
नई दिल्ली। भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका दूसरी बार माता-पिता बन गए हैं। इस बार उनके घर एक लड़की ने जन्म लिया है। आकाश और श्लोका का एक बेटा पृथ्वी आकाश अंबानी है, जो अभी 2 साल का है। उनका जन्म दिसंबर 2021 में हुआ था। एक पैपराजी ने श्लोका-आकाश की बच्ची की खबर साझा की है। इस खबर के सामने आते ही बधाइयों का तांता लग गया है।
2018 में की थी आकाश और श्लोका ने शादी
बच्ची के आगमन से पूरे अंबानी परिवार में खुशी का माहौल है। कुछ दिनों पहले श्लोका और आकाश सिद्धिविनयाक मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ मुकेश अंबानी और पृथ्वी भी नजर आए थे। आकाश और श्लोका स्कूल से ही एक दूसरे को जानते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा की। आकाश-श्लोका ने मार्च 2018 में सगाई की थी और दिसंबर 2018 में दोनों शादी के बंधन में बंधे थे।
प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। वह एक बार फिर दादा बन गए हैं। जी हां, मुकेश अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी की पत्नी श्लोका मेहता ने बेटी को जन्म दिया है। लक्ष्मी के आगमन से अंबानी परिवार बहुत खुश हो गया है। बता दें, इससे पहले साल 2020 में श्लोका अंबानी ने बेटे का स्वागत किया था। अंबानी परिवार ने आकाश के बड़े बेटे का नाम पृथ्वी आकाश अंबानी रखा है। बता दें, जब से मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के दादा-दादी बनने की खबर सामने आई है।
तभी से लोगों ने सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार को शुभकामनाएं देना शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बेटी की पहली तस्वीर का इंतजार कर रहे हैं। याद दिला दें, चार साल पहले श्लोका मेहता और आकाश अंबानी का विवाह हुआ था। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, जब आकाश 12वीं कक्षा में थे तब उन्होंने पहली बार श्लोका से अपने दिल की बात कही थी। वैसे तो दोनों रिलेशनशिप में आ गए थे लेकिन, पढ़ाई की वजह से दोनों को अलग-अलग यूनिवर्सिटीज में एडमिशन लेना पड़ा था। दूर रहने के बाद भी दोनों ने कभी एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा और जब करियर बन गया तब दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते की घोषणा कर दी।
Tags:    

Similar News