नई दिल्ली: शहजाद पूनावाला ने बीजेपी छोड़ने का ऐलान कर दिया है. उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा भेज दिया है. शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने लिखा 'बहुत ही विनम्रता, स्नेह और आभार के साथ, मैंने एक बार फिर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा है और अनुरोध किया है कि इसे स्वीकार किया जाए. बता दें कि पिछले दिनों शहजाद पूनावाला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी प्रोफाइल में बदलाव किया था. जिसमें उन्होंने बॉयों से बीजेपी हटा लिया था. जबकि अब उन्होंने अपने इस्तीफे की पुष्टि कर दी है.

शहजाद पूनावाला ने बीजेपी नेताओं का धन्यवाद करते हुए लिखा ' मैं उस मार्गदर्शन, प्यार, सम्मान और मंच के लिए हमेशा आभारी रहूंगा जो बीजेपी की तरफ से और विशेष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, गृहमंत्री अमित शाह, बीएल संतोष, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी समेत हमारे सभी वरिष्ठ नेताओं व पूरे संघ परिवार ने मुझे दिया और मुझ पर भरोसा जताया. किसी अन्य देश या किसी अन्य पार्टी में मेरे जैसी कहानी, एक युवा, पसमांदा मुस्लिम और बिना किसी राजनीतिक परिवार की पृष्ठभूमि वाले व्यक्ति की कहानी शायद ही संभव हो पाती. मैं उस पार्टी और राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद व जिम्मेदारी से विदा ले रहा हूं जिसे मैं बहुत प्यार करता था.
हालांकि शहजाद पूनावाला ने लिखा ' मैं और विकसित भारत और मेक इंडिया ग्रेट अगेन (MIGA) के हमारे मिशन और विजन को भारत के सबसे महान नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और अधिक जोश और जुनून के साथ आगे बढ़ाया जाएगा.



 




Tags: