शेयर मार्केट भारी गिरावट से उबर कर हरे निशान पर, बीएसई सेंसेक्स 72800 के पार

शेयर मार्किट पर भारी गिरावट

Update: 2024-05-13 11:57 GMT

बीएसई सेंसेक्स| बीएसई सेंसेक्स एक समय 71866 के लेवल पर आ गया था। अब 108 अंकों की बढ़त के साथ 72803 पर है। जबकि, निफ्टी 46 अंक ऊपर

शेयर मार्केट भारी गिरावट से उबर कर हरे निशान पर आ गया है। बीएसई सेंसेक्स एक समय 71866 के लेवल पर आ गया था। अब 108 अंकों की बढ़त के साथ 72803 पर है। जबकि, निफ्टी 46 अंक ऊपर 22102 पर पहुंच गयाहै। एक समय इसमें 200 से अधिक अंकों की गिरावट थी। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स अब भी 8 फीसद से अधिक टूटा है। बीपीसीएल में 2 फीसद से अधिक की गिरावट है। निफ्टी टॉप गेनर्स में सिप्ला करीब 6 फीसद ऊपर है। एशियन पेंट्स भी करीब 4 फीसद ऊपर ट्रेड कर रहा है। अडानी पोर्ट और एचडीएफसी लाइफ में भी तेजी है।
शेयर मार्केट भारी गिरावट के बाद अब रिकवरी मोड में है। बीएसई सेंसेक्स एक समय 71866 के लेवल पर आ गया था। अब महज 108 अंकों के नुकसान के साथ 72555 पर है। जबकि, निफ्टी 20 अंक नीचे 22034 पर है। एक समय इसमें 200 से अधिक अंकों की गिरावट थी। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स अब भी 8 फीसद से अधिक टूटा है।
10:05 AM Share Market Live Updates 13 May:शेयर मार्केट में हाहाकार है। बीएसई सेंसेक्स 745 अंकों की गिरावट के साथ 71919 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी गिरावट का दोहरा शतक लगाकर 208 अंकों का गोता लगाकर 21846 के स्तर पर आ गया है। गिरने वाले शेयरों में टाटा मोटर्स 8 फीसद से अधिक टूटकर 958 रुपये पर आ गया है। बीपीसीएल में 3 फीसद से अधिक की गिरावट है। कोल इंडिया, ओएनजीसी और हीरो मोटोकॉर्प भी पस्त हैं
शेयर मार्केट बड़ी गिरावट की ओर बढ़ रहा है। बीएसई सेंसेक्स 6024 अंकों की गिरावट के साथ 72040 के लेवल पर आ गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी गिरावट का शतक लगाकर 154 अंकों की कमजोरी के साथ 21900 के स्तर पर आ गया है।
9:15 AM Share Market Live Updates 13 May: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर मार्केट की शुरुआत लाल निशान के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स 187 अंकों की गिरावट के साथ 72476 के लेवल पर खुला। जबकि, एनएसई का निफ्टी 27 अंकों की कमजोरी के साथ 22027 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर अधिकतर स्टॉक्स लाल थे। टाटा मोटर्स टॉप लूजर था। इसमें 5 फीसद से अधिक की गिरावट थी और 1000 रुपये के नीचे ट्रेड कर रहा था। इसके अलावा गिरने वाले शेयरों में पावर ग्रिड, जेएसडब्ल्यू स्टील, भारती एयरटेल, टाटा स्टील, मारुति, रिलायंस इंडस्ट्रीज, स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस आदि थे।
घरेलू शेयर मार्केट के लिए आज ग्लोबल संकेत अच्छे नहीं हैं। क्योंकि, सोमवार को एशियाई बाजारों में गिरावट रही। जापान का निक्केई 225 0.32% गिरा और टॉपिक्स 0.46% गिरा। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.29% बढ़ा, जबकि कोस्डेक में मामूली गिरावट आई। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक वायदा ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया। जबकि, गिफ्ट निफ्टी 22,095 के स्तर के आसपास कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 45 अंकों नीचे है।
8:45 AM Share Market Live Updates 13 May: आज इन शेयरों पर रखें नजर
टाटा मोटर्स: कंपनी ने चौथी तिमाही में शुद्ध लाभ में 222% की वृद्धि के साथ ₹17,407.2 करोड़ की वृद्धि दर्ज की। कंपनी का कुल राजस्व 14.3% बढ़कर ₹1.2 लाख करोड़ हो गया। बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024 के लिए ₹6 प्रति शेयर और ₹6.20 प्रति 'ए' शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की।


Tags:    

Similar News