SEX RACKET: शहर के इस कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़...तीन युवती समेत सात लोग गिरफ्तार

सेक्स रैकेट

Update: 2020-10-17 12:36 GMT
फाइल फोटो 

फरीदाबाद। बल्लभगढ़ पुलिस ने बीते कई महीनों से चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस दौरान तीन लड़कियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया। पुलिस पीआरओ एसीपी आदर्शदीप ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बल्लभगढ़ के नवला कॉलोनी में एक मकान में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। जिसकी सूचना के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की। जिसके बाद एक पुलिसकर्मी को बोगस कस्टमर बनाकर इस अड्डे पर भेजा गया। जिसके बाद घर में पहली मंजिल पर रेड करके टीम ने मौके से तीन लड़कियों समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें कपिल, राहुल, अजय और विजय शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि इनमें मुख्य आरोपित कपिल ही इस रैकेट को बल्लभगढ़ में कई महीनों से चला रहा था।

नाम न छापने की शर्त पर नवला कॉलोनी निवासी लोगों ने बताया कि रोजाना रात को इस घर के बाहर बड़ी-बड़ी गाड़ियां आकर रुकती थीं। इस बारे में मकान मालिक को भी कई बार शिकायत की गई मगर उन्होंने भी किराएदार को नहीं हटाया। आलम यह था कि शाम होते ही यह संदिग्ध गतिविधियों को अड्डा बन जाता था।

शहर में पुलिस की नाक के नीचे ही बड़े-बड़े सेक्स रैकेट चल रहे हैं। इस बारे में पूरी तरह से पुलिस को मालूम भी है। इसके बावजूद पुलिस इनपर कार्रवाई नहीं कर रही है। ऑनलाइन एक क्लिक पर सभी सेक्स रैकेट चलाने वाले आरोपितों के नंबर उपलब्ध हैं। रात होते ही ये नंबर फोन पर डीलिंग करते हैं और लड़कियों को घरों तक भेजते हैं।

ऑनलाइन स्कॉर्ट सर्विस के नाम से तमाम नंबर शहर में एक्टिव होकर इस सेक्स रैकेट के धंधे को चला रहे हैं। मगर पुलिस इनपर कार्रवाई से कतरा रही है। सेक्स रैकेट के मुख्य संचालक कॉल उठाते हैं और ग्राहक से वाट्सऐप पर 'हाय' लिखकर भेजने को कहते हैं। मेसेज भेजने के बाद उसपर लड़कियों की फोटो भेजी जाती है। जिसके बाद रेट तह होने पर ग्राहक की लोकेशन पर लड़की को दलाल लेकर आते हैं। पेमेंट होने के बाद वो लड़की को छोड़कर उस लोकेशन पर चले जाते हैं।


Tags:    

Similar News