एडीएम सहित कई अफसरों के तबादले, प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल

ब्रेकिंग

Update: 2026-01-30 01:29 GMT

यूपी। यूपी सरकार ने गुरुवार की रात प्रशासनिक विभाग में बड़ा फेरबदल कर दिया। शासन ने छह पीसीएस अफसरो के तबादले कर दिए। राकेश कुमार नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा से एडीएम वित्त एवं राजस्व हमीरपुर व अनूप कुमार मिश्रा विशेष कार्य अधिकारी गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण गोरखपुर से नगर मजिस्ट्रेट मथुरा एवं प्रभारी मजिस्ट्रेट मंदिर परिसर मथुरा बनाए गए हैं।

राजेश कुमार एडीएम न्यायिक कानपुर नगर से एडीएम नागरिक आपूर्ति कानपुर नगर, महेश प्रकाश प्रतीक्षारत से एडीएम न्यायिक कानपुर नगर, रिंकी जायसवाल प्रतीक्षारत से मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा, अजय कुमार एसडीएम कानपुर विकास प्राधिकरण से अपर नगर आयुक्त नगर निगम फिरोजाबाद बनाए गए हैं।

20 दिन पहले यूपी सरकार ने चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कुमार प्रशांत को सचिव राज्य सूचना आयोग बनाया गया था। उनका तबादला पहले निदेशक समाज कल्याण से सचिव गृह के पद पर हुआ था, लेकिन कार्यभार ग्रहण न करने पर प्रतीक्षारत कर दिया गया। अब उन्हें तैनाती दी गई। उनके निदेशक समाज कल्याण रहते हुए अभ्युदय कोचिंग में कोर्स कोआर्डिनेटर के पदों पर भर्ती में गड़बड़ी उजागर हुई थी। राजेश कुमार द्वितीय महानिदेशक पर्यटन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग और डा. वेदपति मिश्रा सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग से महानिदेशक पर्यटन बनाए गए हैं। प्रांजल यादव से सचिव हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग, खादी एवं ग्रामोद्वद्योग तथा अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वह सचिव सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्राोत्साहन के पद पर बने रहेंगे।

Tags:    

Similar News

null