कैप्टन अमरिंदर सिंह का सनसनीखेज दावा, सिद्धू को मंत्रिमंडल में शामिल करने की सिफारिश पाकिस्तान से आई थी

देखें वीडियो।

Update: 2022-01-24 11:11 GMT

नई दिल्ली: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर बड़ा आरोप लगाया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने उनसे अनुरोध किया था कि यदि आप नवजोत सिद्धू को अपने मंत्रिमंडल में ले सकते हैं तो मैं आभारी रहूंगा। वह मेरे पुराने मित्र हैं। अगर वह काम नहीं करेंगे तो आप उन्हें हटा सकते हैं।



पंजाब में 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी भाजपा
पंजाब में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को सीटों का बटवारा किया। उन्होंने कहा कि पंजाब में एनडीए गठबंधन जो हुआ है उसमें भाजपा, पंजाब लोक कांग्रेस और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा शामिल हैं। नड्डा ने कहा, "हम सब मिलकर पंजाब विधानसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा 65 सीटों पर, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों पर और 15 सीटों पर संयुक्त अकाली दल-ढिंसा चुनाव लड़ेंगे।"
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "हमारे लिए पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है। देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना और वहां एक मजबूत सरकार बनना देश और प्रदेश दोनों के लिए आवश्यक है।"

Tags:    

Similar News