सिर कटी लाश मिलने से सनसनी, भांजी के घर आया था मृतक, बेरहमी से हत्या
पढ़े पूरी खबर
यूपी। रायबरेली में अपने भांजी के यहां आए युवक की गला काट कर हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने हत्या करने के बाद करीब डेढ सौ मीटर तक शव को घसीटा और सिर लेकर फरार हो गए। सुबह शौच के लिए गए ग्रामीणों ने सिर कटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की। वहीं एसपी ने भी घटना स्थल का मुआयना किया और जांच के लिए टीमें गठित की।
जायस थाना क्षेत्र के मुखेतिया गांव के पास बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग से कुछ दूर नईया नाले में गुरुवार की भोर शौच करने गए कुछ ग्रामीणों ने सिर कट शव देख कर दंग रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर कोतवाली प्रभारी अमरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और क्षेत्राधिकारी दिनेश कुमार मिश्र को सूचना दी। जिसके बाद क्षेत्राधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के आसपास को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की और कई साक्ष्य मौके से एकत्रित किया।वहीं मृतक के कपड़ों की तलाशी ली गयी तो उसके जेब से आधार कार्ड मिला। आधार कार्ड से पता चला की मृतक का नाम (50) विजय पुत्र बेनी माधव हैं, वह धर्मशाला चौक सदर कोतवाली नगर प्रतापगढ़ का रहने वाला था। शिनाख्त होते ही क्षेत्र में जैसे ही चर्चा हुई वैसे रेलवे स्टेशन रोड बहादुरपुर से उसकी भांजी भी मौके पर पहुंची और उसकी पहचान विजय के रूप की। उसकी भांजी अलका ने बताया की उसके मामा मृतक विजय बुधवार को दोपहर में ही घर आ गए थे।
रात करीब साढ़े दस बजे एक फोन आया, जिसके बाद उन्होंने कहा कि वे अब देवा शरीफ की दरगाह जा रहा है। इसके बाद कोई सूचना नहीं मिली। फिलहाल नृशंस हत्या की सूचना पर एसपी अर्पणा रजत कौशिक भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली साथ ही खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस ने मृतक के परिजनों को भी सूचना दी साथ ही बिना सिर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।