रायसेन: मध्य प्रदेश के रायसेन जेल में हुए गोलीकांड का 10 दिन बाद लाइव वीडियो सामने आया है. यह घटना 2 सितंबर की है. रायसेन जिला जेल के मुख्य गेट पर हुए गोलीकांड का वीडियो 10 दिन बाद सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि आरोपी नीलेश ठाकुर ने जेल से फरार होने की साजिश रची, जिसे जेल प्रहरी ने नाकाम कर दिया. जेल से बाहर निकलने में नाकाम होने पर आरोपी ने गुस्से में जेल प्रहरी पर गोली चला दी.
वायरल वीडियो ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और आरोपी की फरारी की साजिश को लेकर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी ने गोली चलाई और प्रहरी के सिर पर भी वार किया. प्रहरी नीचे गिरते हुए भी देखा जा सकता है. यह खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
इस बीच, सागर में जहरीली शराब मामले में मुख्य आरोपियों में से एक को पुलिस ने शुक्रवार को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया. इस दौरान पुलिस पर 3 राउंड फायरिंग करने वाले आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर इलाज के लिए उत्तर प्रदेश के बांदा स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहीं, सीएम मोहन यादव ने इस कामयाबी का श्रेय पुलिस की कुशलता को दिया. उन्होंने कहा कि किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा और जहरीली शराब त्रासदी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त एक्शन होगा.
Tags: