Hijab Row: कर्नाटक में स्कूल-कॉलेज में छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर विवाद जारी है. कुछ जगहों पर छात्रों द्वारा भगवा स्कार्फ पहनकर इसका विरोध भी किया जा रहा है. इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भगवा शॉल पहने कुछ लोग बुर्का पहने लड़की के सामने नारेबाजी कर रहे हैं.



वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे छात्रों का एक समूह एक अकेली लड़की को घेरकर उसने सामने नारेबाजी कर रहे हैं. कुछ सीनियर लोग बीच-बचाव करने आते हैं. माहौल काफी गर्म दिखाई पड़ रहा है. वीडियो में भीड़ जय श्री राम के नारे लगाते हुए दिखती है. लड़की उन लोगों का मुकाबला करती है और जवाब में अल्लाहू अकबर के नारे लगाती है.
अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस वीडियो को शर्मनाक बताया है. देश और दुनिया के कई लोगों ने इस वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट किया है.



Tags: