दिल्ली ब्लास्ट का दूसरा CCTV, इधर-उधर भागते दिखे लोग

Update: 2025-11-11 00:49 GMT

दिल्ली। लाल किले के पास 10 नवंबर की शाम हुए कार ब्लास्ट की भयावहता कई लोगों के मोबाइल फोन में कैद हुई है. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. आजतक के हाथ भी घटना वाली जगह के आसपास के दो वीडियो हाथ लगे हैं, जिनमें तेज धमाके की आवाज के साथ आसमान में आग का गुबार उठता दिख रहा है. विस्फोट से दहशत में आए लोग 'भागो-भागो' चिल्लाते हुए इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं. एक वीडियो में लाल किले के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग के ट्रैफिक सिग्नल पर i20 कार के धमाके का लाइव मोमेंट कैद है, जबकि दूसरे में धमाके के बाद लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास मची अफरातफरी का दृश्य.

धमाका 10 नवंबर की शाम 6:52 बजे सुभाष मार्ग ट्रैफिक सिग्नल पर हुआ. एक प्रत्यक्षदर्शी ने आजतक को बताया, 'विस्फोट इतना जोरदार था कि जमीन कांप गई. हमने कभी ऐसी आवाज नहीं सुनी. लोग आपस में गिरते-पड़ते भाग रहे थे. मैं कुर्सी पर बैठा था और धमाके से तीन बार गिरा.' एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, 'सड़क पर धमाके में मारे गए लोगों के हाथ और फेफड़े बिखरे पड़े थे, यह भयावह दृश्य देखकर मेरा खून जम गया.' एक अन्य सीसीटीवी वीडियो में एक शव गाड़ी पर और दूसरा सड़क पर पड़ा दिख रहा है.

इस कार ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 अन्य घायल हैं. i20 कार में धमाके के बाद आसपास मौजूद 6 कारें, 2 ई-रिक्शा और 1 ऑटो जल गए. आसपास की स्ट्रीट लाइटें फूट गईं, और कंपन चांदनी चौक तक महसूस हुई. कई दुकानों और लाल किला मेट्रो स्टेशन में लगे कांच चकनाचूर हो गए. दिल्ली पुलिस ने इस कार ब्लास्ट केस में यूएपीए की धारा 16 और 18 के तहत मामला दर्ज किया है, जो आतंकवाद और उसके लिए सजा से संबंधित है. इसके अलावा एफआईआर में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 3 और 4 भी जोड़ी गई है.


Tags:    

Similar News

null