Sco VS Nep T20 विश्व कप: काटे की टक्कर के बीच नेपाल की जीत
स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया
Mumbai मुंबई: T20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप C मुकाबले में नेपाल ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। यह मैच दोनों टीमों के लिए टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद साख बचाने और जीत का अहम मोका था। स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 45 गेंद में 71 रन बनाने वाले माइकल जोन्स की जुझारू पारी की मदद से 170 रन बनाए।
सलामी बल्लेबाज माइकल जोन्स और जॉर्ज मुनसे ने पहले विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी की। मुनसे 27 रन बनाकर आउट हुए, जबकि जोन्स स्कॉटलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। नेपाल की गेंदबाजी ने पारी के अंतिम ओवरों में कमाल दिखाया। स्कॉटलैंड ने 132 रन पर केवल एक विकेट खोकर आसानी से 190 का स्कोर बनाने की स्थिति में थी। लेकिन अंतिम 5 ओवरों में नेपाल के गेंदबाजों ने केवल 39 रन दिए और 6 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। पारी की अंतिम 29 गेंदों में स्कॉटलैंड के 6 बल्लेबाज आउट हुए।
नेपाल की ओर से सोम्पाल कामी सबसे सफल रहे, जिन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा नंदन यादव ने 2 और रोहित पॉडेल ने 1 विकेट लिया। कुशल भुर्तेल भी एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजने में सफल रहे। नेपाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उसका यह निर्णय फायदेमंद साबित हुआ। इस जीत के साथ नेपाल ने वर्ल्ड कप में अपने अभियान को सम्मानजनक अंत दिया। स्कॉटलैंड 4 अंकों के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।