UP के मिड-डे मील योजना में करोड़ो का घोटाला

करोड़ो का घोटाला

Update: 2025-11-27 01:34 GMT

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में मिड-डे मील योजना में बड़े घोटाले का खुलासा हुआ है. बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) की तहरीर पर कोतवाली थाने में जिला समन्वयक समेत 44 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. घोटाला 11 करोड़ रुपये से अधिक का बताया जा रहा है.

 एफआईआर के अनुसार, मिड-डे मील के जिला समन्वयक फिरोज अहमद खान इस घोटाले के मुख्य आरोपी हैं. आरोप है कि उन्होंने स्कूलों में छात्रों की संख्या फर्जी तरीके से बढ़ाकर मिड-डे मील का बजट जारी कराया और करोड़ों रुपये की हेराफेरी की.

 एफआईआर में तीन मदरसों के प्रधानाध्यापक, पांच ग्राम प्रधान, पांच परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित कुल 44 लोगों को नामजद किया गया है. जांच में यह सामने आया कि कई मदरसों और विद्यालयों में छात्र थे ही नहीं, फिर भी उनके नाम पर फर्जी बजट जारी कर राशि हड़प ली गई.

 

Tags:    

Similar News