सऊदी अरब, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय राजकीय यात्रा के लिए जेद्दा पहुंचे। उनका स्वागत 21 तोपों की सलामी के साथ किया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री HRH प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के साथ, अपनी यात्रा के दौरान वे भारत-सऊदी अरब सामरिक साझेदारी परिषद के नेताओं की दूसरी बैठक की सह-अध्यक्षता करेंगे।
सऊदी अरब के लड़ाकू विमानों ने प्रधानमंत्री मोदी के विमान को हवा में सुरक्षा प्रदान की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर सऊदी अरब के दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को जेद्दा पहुंचे। पीएम मोदी का विमान जब सऊदी हवाई क्षेत्र में पहुंचा तो उनका विशेष स्वागत किया गया। सऊदी अरब एयर फोर्स के लड़ाकू विमानों ने जेद्दा तक प्रधानमंत्री मोदी के विमान को एस्कॉर्ट किया।
प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के निमंत्रण पर 22-23 अप्रैल को सऊदी अरब की दो दिवसीय यात्रा पर रहेंगे।