समरीन बनी रूही, सनातन धर्म अपनाकर हिन्दू लड़के के साथ शादी की

पढ़े पूरी खबर

Update: 2026-02-08 01:14 GMT

यूपी। संभल में हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग के चलते एक मुस्लिम युवती बागी बन गई। मोहब्बत की खातिर वह अपने परिवार वालों से भिड़ गई। घर वालों ने जब हिंदू युवक से प्रेम-प्रसंग पर आपत्ति जताई तो उसने सनातन धर्म अपनाकर प्रेमी से शादी कर ली। यही नहीं उसने अपना नाम भी बदल लिया। मुस्लिम युवती समरीन का हिंदू लड़के अंकित के साथ करीब दो साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। लड़की के घर वालों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इस रिश्ते से इनकार कर दिया। इसके बाद समरीन 27 जनवरी को अपना घर छोड़कर प्रेमी अंकित के घर पहुंच गई। तहरीर पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में दोनों ने खुद को बालिग बताकर साथ रहने की इच्छा जताई। कोर्ट के आदेश के बाद शनिवार को समरीन ने हिन्दू रीति-रिवाज से अंकित से शादी की और अपना नाम बदलकर रूही रख लिया। अदालत और बाल कल्याण समिति के आदेश के बाद दोनों ने साथ रहने और विवाह करने का निर्णय लिया।

हजरतनगर गढ़ी क्षेत्र के नवाड़ा गांव निवासी समरीन और अंकित एक ही स्कूल में पढ़ते थे। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। शादी करने के लिए तैयार नहीं हुए तो 27 जनवरी को समरीन घर छोड़कर अंकित के घर पहुंची और उसके साथ रहने की इच्छा जताई। समरीन के घर से जाने पर उसकी मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और अदालत में पेश किया। अदालत में दोनों ने खुद को बालिग बताया। समरीन ने स्पष्ट कहा कि वह अपनी इच्छा से अंकित के साथ रहना और विवाह करना चाहती है।

थाना प्रभारी सुधीर पंवार ने बताया कि युवती को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया जहां उसने स्वेच्छा से अंकित के पक्ष में बयान दिए। 2 फरवरी को बयान दर्ज होने के बाद सीडब्ल्यूसी ने युवती को अंकित के सुपुर्द करने का आदेश दिया। सीडब्ल्यूसी के आदेश के बाद दोनों ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह किया। विवाह के उपरांत समरीन ने हिंदू धर्म अपनाते हुए अपना नाम रूही रख लिया। अंकित के परिवार ने उसे स्वीकार कर लिया है। अंकित की मां ने बताया कि लड़की स्वयं हमारे घर आई थी और हिंदू रीति से विवाह की इच्छा जताई थी। अब वह हमारे परिवार का हिस्सा है। अंकित स्नातक है, जबकि समरीन आठवीं तक पढ़ी है। एएसपी उत्तरी कुलदीप सिंह ने बताया, जांच में युवती बालिग पाई गई और उसने अपनी इच्छा से युवक के साथ जाने की बात कही। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस निगरानी बनाए हुए है। घटनाक्रम के बाद प्रेमी युगल गांव छोड़कर किसी सुरक्षित स्थान पर चले गए हैं, जबकि दोनों परिवार गांव में ही रह रहे हैं।

Tags:    

Similar News

null