फर्जी वोटर ID देखकर हैरान हुई सामंथा तमन्ना और रकुलप्रीत, FIR दर्ज

पढ़े पूरी खबर

Update: 2025-10-18 01:57 GMT

हैदराबाद। सोशल मीडिया पर एक फर्जी वोटर लिस्ट सामने आई है, जिसमें फेमस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु, तमन्ना भाटिया और रकुल प्रीत सिंह के नाम और फोटो शामिल हैं. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है.

चुनाव अधिकारियों ने पुष्टि की कि वायरल वोटर लिस्ट में दिखाए गए नाम और फोटो डॉक्टर्ड और फर्जी वोटर आईडी विवरण के साथ बनाए गए थे. इसके बाद मधुरा नगर पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज किया. सहायक निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी सैयद याहिया कमाल की शिकायत के अनुसार वायरल पोस्ट में झूठा दावा किया गया था कि ये एक्ट्रेस हैदराबाद में एक ही पते पर रजिस्टर्ड वोटर हैं. साथ ही उनके मतदाता पहचान पत्र (ईपीआईसी) नंबरों में भी छेड़छाड़ की गई थी. यह गुमराह करने और आधिकारिक चुनावी जानकारी का दुरुपयोग करने का जानबूझकर किया गया प्रयास प्रतीत होता है.

भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 336(4) (किसी की प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचाने के इरादे से जालसाजी) और 353(1)(सी) (सार्वजनिक शरारत) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने पोस्ट के स्रोत का पता लगाना और उन्हें प्रसारित करने वालों की पहचान करना शुरू कर दिया है.

ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने भी चेतावनी दी है कि बिना पुष्टि की गई जानकारी साझा करने या फ़ॉरवर्ड करने पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है. बयान में कहा गया है कि कुछ लोग गलत जानकारी फैला रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि फिल्म अभिनेताओं को संशोधित तस्वीरों और फर्जी ईपीआईसी नंबरों के साथ मतदाता सूची में शामिल किया गया है.

Tags:    

Similar News

null