हुनर को सलाम! सिर पर ईंट रखकर डांस करती दिखी मजदूर महिला

देखें वीडियो.

Update: 2026-03-20 08:42 GMT
नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ नया वायरल होता रहता है. इसी बीच एक वीडियो लोगों का ध्यान तेजी से खींच रहा है, जिसमें एक मजदूर महिला का अनोखा अंदाज़ देखने को मिल रहा है. इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ईंट भट्ठे पर काम करने वाली एक महिला अपने सिर पर कई ईंटों को बैसेंलस करके खड़ी है. हैरानी की बात यह है कि इतना भारी बोझ उठाने के बावजूद वह फाल्गुनी के गाने पर मजेदार अंदाज़ में डांस कर रही है और मुस्कुराते हुए रिएक्शन दे रही है.
महिला का यह बैलेंस और आत्मविश्वास लोगों को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. लोग इसे तेजी से शेयर और लाइक कर रहे हैं. अब तक इस वीडियो को 5 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है और यह लगातार वायरल होता जा रहा है. कुल मिलाकर, यह वीडियो सिर्फ एक डांस नहीं बल्कि मेहनत के बीच खुशी और आत्मविश्वास का एक सुंदर उदाहरण है, जो लोगों का दिल जीत रहा है.
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर सिर पर ईंटों का बड़ा ढेर उठाकर ले जाते हैं. लेकिन इस वायरल क्लिप में वहां काम कर रही महिला कई गानों पर डांस करती नजर आ रही है. वह सिर पर ईंट रखकर मजेदार अंदाज़ में एक्सप्रेशन देते डांस कर रही है. इस वीडियो को ईंट भट्ठा पर काम कर रही महिला ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर Sabitri Yadav नाम के चैनल से शेयर किया है.
इस तरह के वीडियो में आमतौर पर देखा जाता है कि निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर सिर पर ईंटों का बड़ा ढेर उठाकर ले जाते हैं. लेकिन इस वायरल क्लिप में महिला काम के साथ-साथ फाल्गुनी पाठक के वायरल गाने पर डांस के साथ-साथ मजेदार अंदाज में एक्सप्रेशन दे रही है. जिससे वीडियो और ज्यादा दिलचस्प बन गया है.
सिर पर इतनी सारी ईंटों को बैलेंस करना आसान नहीं होता. यह कोई एक्टिंग नहीं, बल्कि असली मेहनत का हुनर है. काम के बीच मुस्कुराना लोगों को पसंद आता है. भारत में ऐसे वीडियो आम हैं, इसलिए लोग जल्दी कनेक्ट करते हैं. यह वीडियो सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं है, बल्कि एक बड़ा मैसेज भी देता है- कड़ी मेहनत करने वाले लोग भी खुश रहना जानते हैं और छोटे-छोटे पलों में भी खुशी ढूंढी जा सकती है.
Tags:    

Similar News