यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भगवा: कुछ देर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे PM मोदी, अमित शाह-राजनाथ सिंह पहुंचे BJP मुख्यालय

Update: 2022-03-10 13:49 GMT

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश समेत चार राज्यों में (Up election result) भाजपा (BJP) की जीत से भाजपा में 2024 के लिए नया जोश भर गया है। होली से पहले भगवा पार्टी की होली मन रही है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा विजय रथ पर सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे। नेताओं का आगमन लगातार हो रहा है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कार्यकर्ताओं को संबोधित करने कुछ देर में भाजपा मुख्यालय पहुंच रहे हैं। गुरुवार शाम पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्‌डा जैसे ही भाजपा मुख्यालय पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। नड्‌डा भी इस स्वागत से गदगद नजर आए। उन्होंने जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं की मेहनत को दिया।


Full View





Tags:    

Similar News

-->