रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने राजघाट में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी

देखें वीडियो.

Update: 2025-12-05 06:22 GMT

नई दिल्ली: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन राजघाट पहुंच चुके हैं, जहां वह महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे. उनके साथ भारतीय अधिकारियों की टीम भी मौजूद है. इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. आज वह 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा करेंगे और बाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम को पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.

Tags:    

Similar News