रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की, देखें VIDEO
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: राष्ट्रपति पुतिन हैदराबाद हाउस पहुंच चुके हैं, जहां पीएम मोदी ने उनका स्वागत किया. यहां दोनों नेता 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे जिसमें दोनों के बीच ट्रेड और डिफेंस सहित कई मुद्दों पर बात होगी. इससे पहले पुतिन राजघाट पहुंचे जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की.
हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी के साथ बातचीत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में शांति स्थापित करने की भारत की पहल पर प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों की प्रशंसा की. पीएम मोदी ने कहा कि 'भारत तटस्थ नहीं है. भारत का पक्ष शांति का है'. उन्होंने कहा, 'पुतिन की ये यात्रा ऐतिहासिक है. यूक्रेन संकट पर लगातार आपसे बात हुई. हमें शांति के रास्ते तलाशने चाहिए. शांति के मार्ग से ही विश्व का कल्याण होगा. हम शांति के हर प्रयास के साथ हैं. जल्द विश्व चिंताओं से मुक्त होगा. दुनिया जल्द शांति की दिशा में लौटेगी. रूस भी शांति का पक्षधर है. हमें शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रयास करना चाहिए. हर क्षेत्र में संबंध आगे ले जाना चाहते हैं.'
बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि उन्हें विश्वास है कि रूस और यूक्रेन जल्द ही शांति के रास्ते पर आगे बढ़ेंगे. पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत तटस्थ नहीं है, बल्कि मजबूती से शांति के पक्ष में खड़ा है.
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं. गुरुवार को दिल्ली पहुंचने पर पीएम मोदी ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. आज वह 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी के साथ ट्रेड, डिफेंस और एनर्जी से जुड़े महत्वपूर्ण समझौतों पर चर्चा करेंगे और बाद में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. शाम को पुतिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे.