Khagariya: जिले में बेख़ौफ़ बदमाशों ने दिनदहाड़े फायनांस कंपनी के एक कर्मी को शुक्रवार को गोली मारकर 2.50 लाख रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. वहीं गोली लगने से जख्मी हुए कर्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. जानकारी के अनुसार कर्मी महेशखूंट से कलेक्शन करके खगड़िया ब्रांच अपनी बाइक से आ रहा था. घटना मानसी थाना इलाके की बताई जा रही है. इस घटना की सूचना पुलिस को दी गयी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

जख्मी युवक की माने तो वह मुथूट फायनांस कंपनी के आरओ के पद पर कार्यरत है. रुपया कलेक्शन करके ब्रांच लौट रहा था. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश ने गोली मारकर रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए.


Tags: